मतदाता अभिनन्दन समारोह : अपनी जीत के लिए कुनकुरी विधानसभा के मतदाताओं का मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया आभार, कहा- जनता के हित में विकास कार्य होंगे साय-साय… देखें विडिओ..

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ दुलदुला/जशपुर, 14 जुलाई 2024/ जशपुर जिले के दुलदुला विकासखंड मुख्यालय में आयोजित मतदाता अभिनन्दन समारोह में पहुँचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विधानसभा चुनाव में अपनी जीत के लिए कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदाताओं, नागरिकों का आभार जताया।

मतदाता अभिनन्दन समारोह : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया ”संकल्प जशपुर” कार्यक्रम का शुभारंभ Click Here

उन्होंने सभी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि आपके क्षेत्र का बेटा मुख्यमंत्री है और प्रदेश के विकास तथा जनहित में जो भी कार्य है वह किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभी कुछ महीने ही हुए हैं। सरकार बनते ही 18 लाख प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत करने का काम किया है। किसानों से 31 सौ रूपये प्रति क्विंटल की दर से धान की खरीदी की गई। प्रदेश की 70 लाख से अधिक महिलाओं के खाते में महतारी वंदन योजना से हर माह 1 हजार राशि दी जा रही है। तेंदूपत्ता संग्राहकों का पारिश्रमिक 4000 से 5500 कर दिया गया है। राम लला दर्शन योजना से प्रभु श्री राम के दर्शन का लाभ प्रदेशवासियों को मिल रहा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब सभी विकास कार्य साय-साय हो रहे हैं।

मतदाता अभिनन्दन समारोह : ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर में किया पौधरोपण महाभियान का शुभारंभ Click Here

उन्होंने कहा कि प्रशासन में पारदर्शिता लाने के लिए काम हो रहा है। गड़बड़ी की शिकायत पर कार्यवाही की जा रही है। बीते दिनों मितानिनों के लिए राशि जारी की है। सरकार हर वर्ग को ध्यान में रख काम कर रही है।  कार्यक्रम में सांसद श्री राधेश्याम राठिया, विधायक जशपुर श्रीमती रायमुनी भगत, पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय ने भी मतदाताओं का आभार जताया।

दुलदुला में सामुदायिक भवन, बस स्टैण्ड सहित अन्य विकास कार्यों की दी सौगात

मुख्यमंत्री श्री साय ने दुलदुला में आयोजित कार्यक्रम में विकास कार्यों की सौगात भी दी। उन्होंने दुलदुला में व्यवस्थित सामुदायिक भवन के लिए 1 करोड़ रूपए की घोषणा, दुलदुला में बस स्टैंड, मिनी इंडोर स्टेडियम, हायर सेकंडरी स्कूल, दुर्गा पंडाल के लिए 10 लाख की घोषणा की। उन्होंने सोकोड़ीपा में यादव समाज के भवन में बाउंड्रीवाल के लिए 15 लाख की घोषणा, शारदा धाम के लिए जमीन, दुलदुला में एंबुलेंस और शव वाहन की घोषणा की।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!