जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से सड़क दुर्घटना में घायल छात्र अजय राम की बची जान

Advertisements
Advertisements

छात्र अजय और उनके पिता महेश राम ने जताया सीएम आभार

भविष्य संवारने अजय को मिलेगा कृत्रिम हाथ और दिव्यांग प्रमाण-पत्र

समदर्शी न्यूज़ जशपुर 16 जुलाई 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल नवयुवक अजय राम की जान बच गई। अजय की जान बचाने के लिए चिकित्सकों को उसका एक हाथ काट कर अलग करना पड़ा।

रायपुर में उपचार के बाद स्वस्थ्य हो कर अजय अपने घर वापस आ गए हैं। अजय राम ने सीएम का आभार व्यक्त करने बगिया स्थित सीएम कैंप कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होनें बताया कि जशपुर जिले के कांसाबेल ब्लाक के बंदरचुवां गांव के रहवासी हैं। इसी साल मार्च महिनें में एक सड़क दुर्घटना में वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर उपचार के लिए रेफर कर दिया था। लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक ना होने के कारण उनके स्वजनों ने उपचार के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सहायता मांगी थी। सीएम विष्णुदेव साय ने इस गरीब परिवार के चिराग की जान बचाने के लिए रायपुर के अंबेडकर अस्पताल में निःशुल्क उपचार की व्यवस्था की थी। लगभग तीन माह तक चले उपचार के बाद अजय स्वस्थ हो कर अपने घर बंदरचुवां लौट आया है। सीएम कैंप कार्यालय पहुंचे अजय ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सीएम की पहल से उसकी जान बची है। अन्यथा आर्थिक संकट से जूझ रहे उसके परिवार के लिए उसका उपचार कराना मुश्किल हो जाता है।

सीएम कैंप कार्यालय ने अजय राम के भविष्य की राह आसान करने के लिए कृत्रिम हाथ और दिव्यांग प्रमाण पत्र की व्यवस्था करने का भरोसा दिया है। बच्चे की जान बचाने और उसके भविष्य की चिंता करने के लिए अजय राम के पिता महेश राम ने भी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार जताया है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!