जशपुर : सीएचसी कांसाबेल में हुआ रक्त दान शिविर का आयोजन

समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 21जुलाई,2024/ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांसाबेल में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ एस. तिर्की के मार्गदर्शन तथा दिशानिर्देश पर रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में कुल 70 युनिट ब्लड प्राप्त हुआ। शिविर में कांसाबेल एवं सरईपानी के युवाओं,थाना कांसाबेल तथा समस्त सीएचसी कांसाबेल स्टाफ का विशेष सहयोग रहा। रक्तदान एक महादान है जो कई मरीजों की जान बचाने में मददगार साबित होगा और जरूरतमंद लोगों को समय पर ब्लड प्राप्त हो सकेगा।

Related posts