जशपुर : मंगल भवन कांसाबेल में 26 जुलाई को होगा लर्निंग लाइसेंस शिविर आयोजित

समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 23 जुलाई 2024/ कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के निर्देशन में एवं जिला परिवहन अधिकारी के मार्गदर्शन में जिला परिवहन कार्यालय द्वारा आम जनता की सुविधा को  दृष्टिगत रखते हुए एवं सड़क सुरक्षा में जागरूकता लाने के प्रयास से मंगल भवन (सामुदायिक भवन) कांसाबेल में 26 जुलाई 2024 को लर्निंग लाइसेंस जारी किये जाने के लिए एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

जिला परिवाहन अधिकारी ने बताया है कि 26 जुलाई 2024 दिन बुधवार को जिला परिवहन कार्यालय जशपुर पूर्ण रूप से बंद रहेगी। किसी भी प्रकार का शासकीय कार्यों का संपादन नहीं किया जायेगा। उन्होंने समस्त आवेदकों से अपील की है कि लर्निंग लाइसेंस के लिए किसी भी लोक सेवा केन्द्र और च्वाईस सेंटर से ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं या परिवहन विभाग की वेवसाईट parivahan.gov.in से स्वयं ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं एवं 26 जुलाई 2024 का स्लॉट (अपॉइंटमेंट) लेकर मंगल भवन कांसाबेल में उक्त तिथि को आवेदन के साथ उपस्थित होकर इस शिविर का लाभ ले सकते हैं।

Related posts