कुनकुरी लवाकेरा स्टेट हाईवे में सड़क दुर्घटना : बाईक की खूनी रफ्तार ने पैदल घर जा रहे युवक को मारी टक्कर, ईलाज के दौरान हुई मृत्यु

Advertisements
Advertisements

तेज रफ्तार बाईकों का नही थम रहा आतंक

समदर्शी न्यूज़ कुनकुरी, 24 जुलाई 2024/ रफ्तार का कहर थमने का नाम नही ले रहा है। आये दिन हादसे हो रहे है। इसी बीच कल देर शाम कुनकुरी लवाकेरा स्टेट हाईवे पर पैदल घर जा रहे युवक रंजीत कुमार यादव निवासी ग्राम कुंजारा निमटोली को खूनी रफ्तार में पीछे से आ रही मोटरसाईकिल ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे उपचार के लिये अस्पताल लाया गया जहां उसकी ईलाज के दौरान मृत्यु हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस थाना क्षेत्र कुनकुरी के अन्तर्गत कुनकुरी लवाकेरा राजमार्ग में ग्राम कुंजारा में बीते मंगलवार 23 जुलाई की शाम लगभग 7ः00 बजे मृतक रंजीत कुमार यादव राजमार्ग से बस्ती की ओर पैदल अपने घर जा रहा था। उसी दौरान खूनी रफ्तार से लापरवाही पूर्वक चलाते हुए बजाज पल्सर नंबर सीजी 13 एसी 4553 के चालक द्वारा अनियंत्रित होकर पीछे से जोरदार टक्कर मारते हुए दुर्घटनाग्रस्त कर दिया। दुर्घटना के बाद बाईक चालक बाईक को छोड़कर मौके से फरार हो गया। दुर्घटना में रंजीत यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आनन फानन में निजी वाहन से घायल को कुनकुरी लाकर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान 02 घंटे बाद उसकी मृत्यु हो गई।

कुनकुरी पुलिस थाना में मृतक की पत्नी श्रीमती सरिता यादव द्वारा दुर्घटना की सूचना देकर अज्ञात बाईक सवार चालक के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कराते हुए कार्यवाही की मांग की है। कुनकुरी पुलिस द्वारा शव का पंचनामा कर पीएम के उपरांत शव को परिजनों को सौंप दिया है और अज्ञात बाईक सवार चालक के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्यवाही कर रही है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!