पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल द्वारा विधानसभा सत्र के दौरान अत्यंत लगन एवं मेहनत से महत्वपूर्ण जानकारी तैयार कर, उसे समय सीमा में वरिष्ठ कार्यालय प्रेषित करने वाले अधिकारी व कर्मचारियों को किया गया सम्मानित

समदर्शी न्यूज़ बलौदाबाजार-भाटापारा, 28 जुलाई 2024/ कल सायं 07:00 बजे पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल द्वारा विधानसभा सत्र के दौरान अत्यंत लगन एवं मेहनत से महत्वपूर्ण जानकारी तैयार कर, उसे समय सीमा में वरिष्ठ कार्यालय प्रेषित करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। विदित हो कि दिनांक 22.07.2024 से 26.07.224 तक छत्तीसगढ़ षष्टम विधानसभा मानसून सत्र आहूत किया गया था। कार्रवाई के दौरान वरिष्ठ कार्यालय से प्राप्त विधानसभा से संबंधित तारांकित, अतारांकित, ध्यानाकर्षण, स्थगन एवं अति महत्वपूर्ण प्रश्नों की जानकारी पुरस्कृत अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा अत्यंत लगन एवं मेहनत से तैयार कर समय सीमा पर वरिष्ठ कार्यालय प्रेषित किया गया, जिसके फलस्वरुप निम्नांकित 15 अधिकारी/कर्मचारियों को उनकी सेवा पुस्तिका में नगद राशि से पुरस्कृत कर तथा उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

1. सहायक उप निरीक्षक अश्वनी पडवार
2. सहायक उप निरीक्षक देवचंद भतहहरी
3. प्रधान आरक्षक तुलेश चंद्रवंशी
4. प्रधान आरक्षक चंद्रभान पांडेय
5. प्रधान आरक्षक राम विष्णु सोनवानी
6. प्रधान आरक्षक प्रेम शंकर निषाद
7. आरक्षक कमलेश मरावी
8. आरक्षक आनंद मोहन राय
9. आरक्षक प्रदीप निराला
10. आरक्षक गोवर्धन ध्रुव
11. आरक्षक रोहित निषाद
12. आरक्षक कुशल कैवर्त
13. आरक्षक राजू पटेल
14. आरक्षक सोमेश्वर खूंटे
15. आरक्षक धनेश्वर वर्मा

Related posts