दूसरे सावन सोमवार पर उत्कल ब्राम्हण समाज की महिला शक्ति द्वारा शिव मंदिर दमगड़ा में किया जलाभिषेक, वृक्षारोपण एवं भण्डारा का भी हुआ आयोजन

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ कुनकुरी, 29 जुलाई 2024/ सावन माह के दूसरे सोमवार पर जिले के तमाम शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। शहर के सभी शिव मंदिरों में हर-हर महादेव के जयघोष के साथ श्रद्धालुओं ने शिवलिग पर जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। इस मौके पर कई मंदिर परिसरों को भव्य तरीके से सजाया गया। शिव मंदिरों में जलाभिषेक को लोगों की लंबी कतारें लगी रहीं।

वही सावन माह की दूसरी सोमवार को कुनकुरी से करीब 4 किलोमीटर दूर स्थित शिव मंदिर दमगड़ा में सुबह के चार बजे से ही उत्कल ब्राम्हण समाज कुनकुरी मण्डल की महिला शक्ति द्वारा जलाभिषेक पूजन कर सभी के कल्याण, सुख संमृद्धि की कामना कर वृक्षारोपण (बेल पौधा रोपण) कर भंडारा का आयोजन किया गया।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!