छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज के मुख्य अभियंता (ईएचटी) अविनाश सोनेकर को दी गई भावभीनी विदाई

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 31 जुलाई 2024/ छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी के मुख्य अभियंता (ईएचटी) अविनाश सोनेकर की 37 वर्ष की सेवा अवधि उपरान्त आज कंपनी मुख्यालय में भावभीनी विदाई दी गई। मुख्यालय विद्युत सेवाभवन में मानव संसाधन (सीएसपीटीसीएल) द्वारा आयोजित विदाई कार्यक्रम में एमडी ट्रांसमिशन राजेश शुक्ला, एमडी डिस्ट्रीब्यूशन भीमसिंह कंवर ने उन्हें कंपनी द्वारा प्रदत्त प्रमाण पत्र, शॉल, श्रीफल एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर सेवानिवृत्त अविनाश सोनेकर ने सेवाकाल मे अधिकारियों से मिले सहयोग व टीमवर्क को अपनी सफलता का मूलमंत्र बताया। श्री सोनेकर ट्रांसमिशन एवं डिस्ट्रीब्यूशन दोनों क्षेत्रों के विशेषज्ञ रहे हैं। वर्ष 2010 में पॉवर कंपनी द्वारा बिजली चोरी के प्रकरणों में कमी लाने के लिए उन्हें तात्कालिन अध्यक्ष पी.जॉय.ओम्मेन द्वारा पुरस्कृत किया गया। श्री सोनेकर ने अपने कार्यकाल में सर्वाधिक राजस्व वसूली, उपभोक्ता सेवा, विद्युत अधोसंरचना एवं विकास कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान दिया। 

साथ ही प्रदेश स्तर में ट्रांसमिशन कंपनी के मानव संसाधन विभाग में पदस्थ कार्यपालन अभियंता विनोद गोवर्धन, अनुभाग अधिकारी बिलासपुर भूषणलाल वर्मा, अनुभाग अधिकारी रायपुर आरिफ अली, मानचित्रकार (सिविल) भूपेंद्र कुमार टांग एवं लाईन सहायक श्रेणी एक रघुवीर धु्रव को भी भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर ट्रांसमिशन एवं डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के कार्यपालक निदेशक, मुख्य अभियंतागण एवं कार्यालयीन स्टाफ मुख्य रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम में मंच संचालन अतिरिक्त महाप्रबंधक (जनसंपर्क) उमेश कुमार मिश्र द्वारा किया गया।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!