जशपुर जिले में अब तक किसानों से 82263 मैट्रिक टन धान खरीदी की गई, लगभग 10 लाख 86 हजार नग बारदाने उपलब्ध, जिले में बारदाने की पर्याप्त उपलब्धता

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,

जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के दिशा-निर्देश में जिले में 35 धान खरीदी केन्द्र के माध्यम से धान खरीदी की जा रही है। विपणन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 32188 किसानों धान बेचने के लिए अपना पंजीयन कराया है और अब तक 14554 किसानों ने धान बेचा है। किसानों को धान बेचने में किसी भी प्रकार की समस्या नहीं हो रही है। सोसायटी में 2172 गठान लगभग 10 लाख 86 हजार नग बारदाने उपलब्ध हैं। अब तक किसानों से 82263 मैट्रिक टन धान खरीदी की गई है। धान खरीदी केन्द्रों में प्राथमिकता से टीकाकरण के साथ-साथ कोरोना जांच भी किया जा रहा है। शासन द्वारा 450 गठान लगभग 2 लाख 25 हजार नग बारदाने ओर उपलब्ध करायी जाएगी।

Related posts