जशपुर कलेक्टर ने विभिन्न विकासखंडो के धान खरीदी केन्द्रों का किया निरीक्षण, केन्द्र में धान खरीदी, टोकन वितरण, बारदाने की उपलब्धता के संबंध में विस्तार से ली जानकारी

धान का समय पर उठाव कराने एवं बारिश से बचाने के लिए आवश्यक व्यवस्था रखने के दिए निर्देश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,

जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने आज दुलदुला एवं फरसाबहार विकासखंड के धान खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण कर धान खरीदी हेतु की गई व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस अवसर पर संबंधित विकासखंड के अनुविभागीय अधिकारी, जनपद सीईओ, तहसीलदार, केन्द्र के नोडल अधिकारी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

कलेक्टर श्री अग्रवाल ने दुलदुला के करडेगा धान खरीदी केन्द्र एवं फरसाबहार के धान खरीदी केन्द्र का निरीक्षण करते हुए केन्द्र में दर्ज किसानों की संख्या, अब तक हुए धान खरीदी, टोकन वितरण, बारदाने की उपलब्धता, राशि भुगतान के संबंध में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने धान बेचने आए किसानों से टोकन एवं बारदाना उपलब्धता की जानकारी लेते हुए नमी परीक्षण यंत्र से धान की नमी की जांच एवं तौलाई मशीन का भी अवलोकन किया। किसानों ने कलेक्टर को बताया कि धान बेचने में उन्हें किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई। श्री अग्रवाल ने छोटे किसानों का प्राथमिकता से धान खरीदी करने एवं धान विक्रय कर चुके किसानो का रकबा समर्पण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने केन्द्र में धान का मिलर्स द्वारा समय पर उठाव कराने एवं बारिश से बचाने के लिए हर संभव प्रयास करने के लिए समिति प्रबंधको को निर्देशित किया। इस हेतु प्लास्टिक, केप कवर सहित अन्य आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित रखने की बात कही।

Related posts