मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 06 अगस्त को शासकीय उ.मा. विद्यालय बन्दरचुंआ के कार्यक्रम में होंगे शामिल

समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 05 अगस्त 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 06 अगस्त मंगलवार को भी जशपुर जिले के प्रवास पर रहेंगे। वे कुनकुरी विकासखंड के शासकीय उ.मा. शाला  बन्दरचुआ   के कार्यक्रम में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के तहत 06 अगस्त  को मुख्यमंत्री अपने निज निवास बगिया से प्रात 10.50 बजे प्रस्थान कर 11.00 बजे शासकीय उ.मा.वि.बन्दरचुआ पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री श्री साय 12.00 बजे शासकीय शासकीय उ.मा. विद्यालय बन्दरचुआ से प्रस्थान कर 12.10 बजे निज निवास बगिया पहुंचेंगे और अपरान्ह 3.30 बजे बगिया से  रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Related posts