मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हितग्राहियों को वन अधिकार मान्यता पत्रों का किया वितरण : कुनकुरी विस अंतर्गत तीन ग्राम पंचायत खारीझरिया, ठेठेटांगार और दाराखरिका के 59 पात्र हितग्राहियों को मिले वन अधिकार पत्र

Advertisements
Advertisements

पट्टा पाकर हितग्राहियों के खिले चेहरे, मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद

समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 6 अगस्त 2024/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज अपने ग्राम पंचायत बगिया स्थित निवास स्थल में  कुनकुरी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत खारीझरिया, ठेठेटांगार और दाराखरिका के 59 पात्र हितग्राहियों को वन अधिकार मान्यता पत्र प्रदान किया। मान्यता पत्र पाकर सभी हितग्राहियों के चेहरे खिल उठे। उन्होंने मुख्यमंत्री को इसके लिए आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि इन ग्रामों के लोग वन भूमि में वर्षों से काबिज़ थे। जमीनों को इन लोगों ने कड़ी मेहनत कर खेती योग्य बनाए हैं। लेकिन इन लोगों के पास उस भूमि का पट्टा नहीं था। अब पट्टा प्राप्त होने से इन भूमि पर खेती कर अपना जीविकापार्जन कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि पहले फौती नहीं कटते थे अब यह सुविधा मिलेगी। वही भू-स्वामी, उसके पिता, पति का नाम, उपनाम, जाति और पते में हुई गलती को सुधारने का काम अब आसानी से हो सकेगा। साथ ही अब बटाँकन और विभाजन भी हो सकेगा। इसके अलावा अब शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ भी ले सकेंगे।

ग्राम पंचायत दाराखरिका के पात्र हितग्राही टिकेश्वर यादव ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इस वन अधिकार पत्र का वे लंबे समय से इंतज़ार कर रहे थे। पहले भी आवेदन किया था लेकिन नहीं मिल पाया था। आज यह प्रमाण पत्र प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के हाथों मिला है, तो खुशी दोगुनी हो गई है। अब यह पत्र मिलने से हम न सिर्फ अपना धान बेच पाएंगे बल्कि शासन की अन्य योजनाओं का लाभ भी ले सकेंगे।

ग्राम पंचायत खारिझारिया की पात्र हितग्राही श्रीमती हेमो बारिक ने मुख्यमंत्री श्री साय को धन्यवाद देते हुए कहा कि  वन अधिकार पट्टा के लिए हमलोग वर्षों से प्रयास कर रहे थे, लेकिन आज हमारे मुख्यमंत्री ने पहल करते हुए योजनाओं का लाभ  दिला रहे है। इसके साथ ही गांव में भी कई मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध हो रही है। उन्होंने कहा कि पहले ये वन अधिकार पत्र नहीं होने से शासन की योजनाओं से वे वंचित थे। कई सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पाता था। लेकिन अब हमारे मुखिया ने हमे यह वन अधिकार पत्र हमे लाभ पहुँचाया है।

मुख्यमंत्री श्री साय के नेतृत्व में वन क्षेत्रों में वन भूमि में काबिज लोगों के लिए राज्य सरकार के संवेदनशील निर्णयों के कारण इन लोगों को जंगल-जमीन का मालिकाना हक मिल रहा है और वन भूमि के स्वामित्व को लेकर उनकी भी चिंता दूर हो गई है। इसे लेकर वनांचल क्षेत्रों में रहने वाले लोगों में काफी उत्साह और खुशी है। राज्य सरकार मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में इन लोगों को योजनाओं से लाभान्वित कर रहे हैं।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!