अवैध महुआ शराब निर्माण के ठिकाने पर खरसिया पुलिस की कार्यवाही : पुलिस ने आरोपी को आबकारी एक्ट में गिरफ्तार कर भेजा जेल.

समदर्शी न्यूज़ रायगढ़,   07 अगस्त 2024 / आज दिनांक 07 अगस्त 2024 को खरसिया पुलिस द्वारा सक्रिय शराब अभियान के अंतर्गत थाना प्रभारी श्री कुमार गौरव साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा भदरीपाली गांव में अवैध महुआ शराब निर्माण पर शराब रेड कार्यवाही की गई है। इस कार्यवाही में पुलिस टीम ने तालाब के किनारे बने चुल्हे पर बड़े-बड़े बर्तनों में कच्ची महुआ शराब बनाते हुए भेषज कुमार डनसेना (34 साल) भदरीपाली को रंगे हाथों पकड़ा। मौके पर से 20 लीटर कच्ची महुआ शराब और कई मोडीफाईड किया सिल्वर बर्तन बरामद किए गए।

Related posts