छः युवकों के बीच हुई हिंसक झड़प : पुलिस हस्तक्षेप पर नहीं रुके तो पुलिस हिरासत में लेकर आयी थाने…. प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर भेजा जेल.

समदर्शी न्यूज़ रायगढ़, 08 अगस्त 2024 / कल रात्रि करीब 08:30 बजे पेट्रोलिंग के दौरान टीआई चक्रधरनगर प्रशांत राव को मुखबीर से बोईरदादर विजयपुर की ओर कुछ लड़कों के आपस में लड़ाई-झगड़ा करने की सूचना मिली, जिस पर तत्काल हमराह पुलिस स्टॉफ के साथ बोईरदादर चौक पहुंचे। जहां छः लड़के एक-दूसरे से हिंसक झड़प कर रहे थे, पुलिस द्वारा समझाने के प्रयास के बावजूद वे शांत नहीं हुए, स्थिति बिगड़ती इससे पहले ही पुलिस स्टॉफ ने सभी को हिरासत में लेकर थाना लाया गया।

झगड़ा विवाद करने वाले सभी छः अनावेदकों पर थाना चक्रधरनगर में धारा 170 बीएनएसएस/126,135(3) बीएनएसएस के अंतर्गत कार्यवाही कर आज एसडीएम न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है। कार्यवाही में टीआई प्रशांत राव के साथ एएसआई उदय सिदार, आरक्षक नंद कुमार पैंकरा, आरक्षक चंद्र कुमार बंजारे सम्मिलित थे।

Related posts