हर घर तिरंगा अभियान : जशपुर नगर में निकाली गई तिरंगा यात्रा, लोगों को घर में ध्वज लगाने की गई अपील

समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 09 अगस्त 2024/ 15 अगस्त आज़ादी के पर्व मनाने के पूर्ण पूरे देश में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरूआत हो गई है। इसी कड़ी में नगरपालिका परिषद जशपुर नगर द्वारा हर घर तिरंगा अभियान यात्रा निकाल कर नगर में भ्रमण किया गया। भारत का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा राष्ट्र का प्रतीक है इसी गौरव को संवर्धित करने के लिए आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत 9 अगस्त 2024 से 15 अगस्त 2024 तक हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

इसके अंतर्गत सभी भारतीय नागरिक को राष्ट्रीय ध्वज अपने घरों में फहराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। ताकि आम जन में देश भक्ति की भावना विकसित हो तथा राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान में वृद्धि हो । शासन के निर्देशानुसार नगर पालिका द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसके अंतर्गत तिरंगा यात्रा,तिरंगा रैलियां,तिरंगा दौड़ और मैराथन ,तिरंगा कैनवास,तिरंगा सेल्फी, तिरंगा मेला, तिरंगा सम्मान जैसे कार्यक्रम शासन व जिला कलेक्टर डाक्टर  रवि मित्तल के निर्देशानुसार जिले के सभी नगरीय निकाय जशपुर नगर, कुनकुरी , बगीचा, कोतबा, पत्थलगाव, मे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

नगर पालिका परिषद जशपुर नगर के तिरंगा यात्रा में योगेश्वर उपाध्याय सीएमओ, आशिमा विश्वास उप अभियंता, सुरेंद्र मिश्रा, लिलेंद्र प्रधान ,दिनेश सिंग,बद्री पटेल, आलोक दुबे, सुजित, योगेश, शैलेंद्र पाठक, शंकर यादव, राम,के साथ निकाय के एस एल आर एम की समूह की महिलाएँ उपस्थित रहे।

Related posts