घरेलू विवाद में उलझी जिंदगी : पत्नी की हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार.

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ बिलासपुर, 10 अगस्त 2024 / प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार है दिनांक 08 अगस्त 2024 को ग्राम कुली में प्रकाश मैत्री के द्वारा अपनी पत्नी रिंकी मैत्री पर झगडा विवाद होने से धारदार टंगिया से हमला कर चेहरा, गला में गहरा चोट पहूंचाने से मृत्यु हो गया है। जिस पर थाना सीपत में अपराध क्रमांक 378/2024 धारा 103(1) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

अपराध की गंभीरता को देखते हुये आरोपी की पतासाजी हेतु पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती अर्चना झा और उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री उदयन बेहार के मार्गदर्शन में टीम गठित कर आरोपी प्रकाश मैत्री को हिरासत में लिया गया। आरोपी प्रकाश मैत्री शराबी था, दिनभर शराब पीता रहता था, जिससे परेशान होकर रिंकी मैत्री अपने मायके में आकर रह रही थी। घटना दिनांक को प्रकाश मैत्री अपनी पत्नी के मायके घर ग्राम कुली आया था। प्रकाश मैत्री घटना दिनांक को पारिवारिक विवाद होने से गुस्से में आकर अपनी पत्नी को धारदार टंगिया से हमला कर चेहरा, गला में गहरा चोट पहूंचाकर हत्या करना स्वीकार करने पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!