पुलिस ने अवैध शराब के ठिकानों पर छापेमारी कर 4 को किया गिरफ्तार

समदर्शी न्यूज़ बलौदाबाजार-भाटापारा, 11 अगस्त 2024/  पुलिस द्वारा “आपरेशन विश्वास” के तहत अवैध गतिविधियों में लिप्त आरोपियों, शांति भंग करने वाले असामाजिक तत्वों एवं जुआ, सट्टा का संचालन करने वाले तथा अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले आरोपियों की धरपकड़ कार्यवाही लगातार जारी है। इसी क्रम में जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दिनांक 10.08.2024 को सायं के समय क्षेत्र अंतर्गत शराब भट्टी के पास अवैध रूप से चखना सेंटर का संचालन करने वाले, सडक मार्ग के किनारे स्थित होटल, ढाबा, ठेला आदि में पीने, बैठने की सुविधा उपलब्ध कराकर अवैध रूप से शराब पिलाने वाले कुल 04 आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही किया गया है।

कार्यवाही में थाना सुहेला, सिमगा, हथबंद एवं थाना भाटापारा ग्रामीण द्वारा 01-01 आरोपी को अपने होटल, ढाबा, ठेला में अवैध रूप से लोगों को सुविधा उपलब्ध कराकर शराब पिलाते हुए तथा अवैध रूप से चखना सेंटर चलाते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया है। पकड़े गए आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत विधिवत करवाई किया गया है।

Related posts