स्वतंत्रता सप्ताह के तहत बगीचा में तिरंगा रैली का आयोजन, उपाध्यक्ष ने किया संबोधित

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 12 अगस्त 2024/ नगर पंचायत बगीचा में आज राष्ट्र प्रेम के जज्बे के साथ तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। तिरंगा रैली का शुभारंभ हाईस्कूल चौक से हुआ जो बस स्टैंड होते हुए तहसील चौक पंहुची। इस अवसर पर नगर पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी एवं स्कूली बच्चों ने तिरंगा लहराते हुए हर घर तिरंगा का संदेश दिया। कार्यक्रम में नगर पंचायत उपाध्यक्ष श्री प्रमोद गुप्ता ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि हमें गर्व के साथ ससम्मान हर घर में तिरंगा फहराना चाहिए।

कार्यक्रम के प्रभारी राजस्व निरीक्षक मोहन यादव ने बताया कि हर भारतीय को देश प्रेम का जज्बा रखते हुए तिरंगा फहराना चाहिए। कार्यक्रम में हरीश बारीक, भरत गुप्ता, सी राजपूत, देवेंद्र सिंह, मोहित यादव, करुणा यादव समेत अन्य नगर पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे। बगीचा थाना प्रभारी अमित तिवारी, आरक्षक बलिराम एवं प्रधान आरक्षक पुन्नी यादव ने रैली में सुरक्षा व्यवस्था बनाने में सहयोग किया।

उल्लेखनीय है कि शासन स्तर पर 09 से 15 अगस्त तक स्वतंत्रता सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें प्रतिदिवस हर घर तिरंगा को लेकर अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!