क्षेत्र में अशांति फैलाने वालों पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार : घटना कारित कर आरोपी हो गये थे फरार, आरोपियों को गिरफ्तार कर किया गया न्यायालय में पेश.

समदर्शी न्यूज़ बिलासपुर, 13 अगस्त 2024 / प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार है कि नाबालिग प्रार्थी ने दिनांक 10 अगस्त 2024 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 09 अगस्त 2024 के रात्रि करीब 10:30 बजे वह गैरेज से अपने घर जा रहा था, जबड़ानाला के पास पहुंचा था कि आशुतोष साहू उर्फ शूटर एवं प्रकाश निर्मलकर इसे रूकवाये और शराब पीने के लिए पैसों की मांग करने लगे। जिन्हें पैसा देने के लिए मना करने पर आरोपियों द्वारा मां-बहन की अश्लील गाली-गलौच करते हुये किसी धारदार वस्तु से इसके पीछे में मारा है।

प्रार्थी की उक्त रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुये घटना के संबंध में तत्काल पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भापुसे) को अवगत कराया गया, जिनके द्वारा आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया।

Related posts