शहर में उत्साह के साथ निकली तिरंगा यात्रा : भारत माता के जयकारे से गूंजा शहर

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 13 अगस्त 2024 : मंगलवार को शहर भारत माता के जयकारे से गूंज उठा। भारतीय जनता युवा मोर्चा के आह्वान पर मोर्चा के कार्यकर्ता और शहर के युवाओं ने हाथों में तिरंगा झंडा लेकर बाइक रैली निकाली। बाइक रैली का शुभारंभ जिला भाजपा कार्यालय राधाकांत भवन से हुआ। पार्टी के वरिष्ठ नेता और छग पर्यटन मंडल के पूर्व अध्यक्ष कृष्ण कुमार राय और जशपुर की विधायक रायमुनि भगत ने झंडा दिखा कर रैली को रवाना किया। बाइक रैली भाजपा कार्यालय से निकल कर शहर के प्रमुख मार्गो का भ्रमण करते हुए आदर्श बस स्टेण्ड पहुंच कर संपन्न हुई।

इस दौरान रैली में शामिल कार्यकर्ताओं और शहरवासियों से चर्चा करते हुए कृष्ण कुमार राय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लिए देश और देशहित सर्वोपरी है। पार्टी कभी भी सत्ता और वोट बैंक की राजनीति नहीं करती है। पार्टी में भाई भतीजावाद के लिए कोई स्थान नहीं है। सभी कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने के लिए समान अवसर मिलता है। उन्होनें कहा कि भाजपा का लक्ष्य भारत को विश्व गुरू बनाना है। यह लक्ष्य युवा-शक्ति के बिना प्राप्त नहीं किया जा सकता है। यही कारण है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय युवाओं के कौशल विकास, रोजगार और तकनिकी शिक्षा पर जोर दे रहे हैं।

विधायक रायमुनि भगत ने कहा कि भाजपा के लिए देश सर्वोपरी है, इसलिए भाजपा ने तिरंगा यात्रा का आह्वान किया है। वहीं कांग्रेस संविधान यात्रा के नाम पर ओछी राजनीति कर रही है। उन्होनें युवाओं से आह्वान किया कि देश को आगे ले जाने के लिए अपनी शक्ति को तकनीकि शिक्षा से निखारे। युवाओं के कांधे पर ही देश का भविष्य टिका हुआ है। शिक्षा के साथ अपनी परम्परा, संस्कृति व रीतियों को संरक्षित और संवर्धित करना भी युवाओं की महती जिम्मेदारी है।

भाजयुमो के जिलाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव कहा कि तिरंगा यात्रा के माध्यम से भाजपा ने पूरे देश को तिरंगे के नीचे एकजुट करने का काम किया है। इस तिरंगे के लिए हमारे पूर्वजों ने अंग्रेजी सरकार से लोहा लेते हुए बलिदान दिया था। तिरंगे को हाथ में थाम कर चलने से हमें अपने भारतीय होने पर गर्व महसूस होता है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!