कैलाश खेर ने सराहा मुख्यमंत्री साय का व्यक्तित्व, कहा – “साय वही जो साया दे”

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ रायपुर 13 अगस्त 2024/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज यहां उनके निवास में सुप्रसिद्ध गायक श्री कैलाश खेर ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय ने कैलाश खेर का छत्तीसगढ़ आने पर आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान श्री कैलाश खेर ने अपने चिर-परिचित अंदाज में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के शुभ नाम की व्याख्या की। उन्होंने कहा कि ‘साय वही जो साया दे’। मुख्यमंत्री श्री साय यथा नाम तथा गुण हैं। उल्लेखनीय है कि कैलाश खेर आज राजधानी रायपुर के इंडोर स्टेडियम में एक कार्यक्रम में शरीक होने छत्तीसगढ़ आये हैं।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!