जशपुर : स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह जिला मुख्यालय के रणजीता स्टेडियम में, सांसद चिंतामणी महाराज करेंगे ध्वजारोहण

समदर्शी न्यूज़, जशपुरनगर 14 अगस्त 2024/ जिला मुख्यालय जशपुर में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन रणजीता स्टेडियम जशपुर में लोकसभा क्षेत्र सरगुजा के सांसद श्री चिंतामणी महाराज के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न होगा। स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह 15 अगस्त 2024 को प्रातः 9 बजे से प्रारंभ होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण एवं सलामी, परेड का निरीक्षण, मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन, शहीद परिवार का सम्मान तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारी का सम्मान किया जाएगा।

Related posts