थाना अकलतरा क्षेत्रांतर्गत खोड रोड पर संदिग्ध हालात में मिला महिला का शव.

समदर्शी न्यूज़ जांजगीर-चांपा, 16 अगस्त 2024 / प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार है कि थाना अकलतरा पुलिस को आज दिनांक को सूचना मिली थी कि सुखमनी बाई निवासी अकलतरा थाना अकलतरा क्षेत्र के खोड जाने वाले रोड किनारे आंगनबाडी के पास, घास के बीच में पडी है, जिसकी मृत्यु हो गई है। जिसकी सूचना मिलने पर अकलतरा पुलिस द्वारा मर्ग पंजीबद्ध कर तत्काल फ़ॉरेन्सिक टीम एवं वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा घटना-स्थल का निरीक्षण किया गया।

मृत्तिका के शव का निरीक्षण कर पंचनामा कार्यवाही कर सीएचसी अकलतरा से शव का पीएम कराया गया है। मर्ग प्रकरण की जांच विवेचना जारी है।

Related posts