कुनकुरी में धूमधाम से मनेगी जन्माष्टमी और गणेश पूजा : तैयारियों को लेकर सनातन धर्म समिति की बैठक सम्पन्न, अभिषेक अग्रवाल बने गणेश उत्सव समिति के अध्यक्ष

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ कुनकुरी, 18 अगस्त/ सनातन धर्म समिति के तत्वावधान में नगर में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले पर्व जन्माष्टमी एवं गणेश उत्सव की व्यपक तैयारी एवं इसके सफल संचालन के लिये समिति के पदाधिकारियों सदस्यों की एक बैठक का आयोजन सनातन धर्मशाला में किया गया। शनिवार की सायं आयोजित हुए इस बैठक में दोनों पर्व को लेकर आयोजन समिति का गठन किया गया।

सनतान धर्म समिति के अध्यक्ष कैलाश गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष जनमाष्टमी के पर्व का आयोजन राधाकृष्ण मंदिर समिति द्वारा किया जायेगा एवं श्याम मित्र मण्डल इस आयोजन में विशेष रूप से सहयोग प्रदान करेगी। जिसके उपरांत आगामी माह में आयोजित होने वाले पर्व गणेश उत्सव हेतु समिति बनाने का निर्णय लिया गया जिसमें उपस्थित सभी सदस्यों ने नगर के युवा अभिषेक अग्रवाल को इस वर्ष के आयोजन का अध्यक्ष बनाया।

सनातन धर्म समिति कुनकुरी प्रत्येक वर्ष कई धार्मिक पर्व सार्वजनिक रूप से आयोजित करती है। कृष्ण जन्माष्टमी एवं गणेश उत्सव भी शामिल है। पर्व का आयोजन धूम धाम से करने हेतु आयोजन समिति का गठन किया जाता है। आयोजन समिति द्वारा पर्व को लेकर पूजा पाठ, सांस्कृतिक कार्यक्रम, धार्मिक कार्यक्रम, शोभायात्रा आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाती है।

बैठक में सनातन धर्म समिति के अध्यक्ष कैलाश नाथ गुप्ता के साथ समिति के सदस्य ईश्वर अग्रवाल, संपत बंग, केवल अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, इंदर हेडा, श्यामसुंदर बंग, रामबरण झा, राजेश अग्रवाल, विनित जिंदल, महेश त्रिपाठी, विष्णु सोनी, नवीन अग्रवाल, निरज गुप्ता, दीपक हेड़ा, मुरारी गुप्ता आदि के साथ नगर के गणमान्य नागरिक विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!