विष्णुदेव साय सरकार में स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत : मंदिरहसौद स्वास्थ्य केंद्र में जननी सुरक्षा योजना का सफल क्रियान्वयन, 48 घंटे में 13 सुरक्षित प्रसव

समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 17 अगस्त 2024/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में लगातार स्वास्थ्य केंद्रों का विस्तार हो रहा है। इसी का परिणाम अब सामने आने लगा है। कलेक्टर गौरव सिंह के मार्गदर्शन में रायपुर जिले में स्वास्थ्य सेवाए  में निरंतर प्रगति हो रही है । मंदिरहसौद के स्वास्थ्य केंद्र ने एक बड़ी उपलब्धि दर्ज कराई है। जहां 48 घंटे के भीतर 13 महिलाओं ने बच्चों को जन्म दिया है। वह बच्चे सामान्य प्रसव से हुए है। वर्तमान में जज्जा और बच्चा दोनों ही स्वस्थ है।

 सीएमएचओ डॉ. मिथिलेश चैधरी ने मंदिरहसौद के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में संचालित जननी सुरक्षा योजना का सुचारू संचालन का जायजा लेते हुए अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रसूता महिलाओं से हाल-चाल पूछा और प्रसव उपरांत पोषण आहार, बच्चों की रेखदेख करने उचित मार्गदर्शन दिया। साथ ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रत्येक महीने में औसत 60-80 सामान्य व सुरक्षित प्रसव करवाने पर सभी हॉस्पिटल स्टाफ को बधाई व शुभकामनाएँ दीं।

इस उपलब्धि में विशेष सहयोग स्टाफ नर्स श्रीमती तोशिमा डहरिया जिन्होंने कुल 13 में से 9 प्रसव करवाया। इनके साथ ही श्रीमती प्रतिभा साहू, श्रवण तिवारी, स्टाफ नर्स श्रीमती सपना पलित, श्रीमती गीता मंडल, श्रीमती उषा सिंह का भी विशेष सहयोग रहा।

Related posts