बिलासपुर में जमीन का सौदा धोखे में बदला, 21 लाख की ठगी, पुलिस ने धोखेबाज को दबोचा

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ बिलासपुर, 18 अगस्त/ घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी विशाल केशरवानी पिता सुन्दर लाल केशरवानी निवासी गोड़पारा सिटी कोतवाली बिलासपुर ने दिनांक  14.03.2024 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसके परिचित व्यक्ति के माध्यम से आरोपी शलमोन अधिकारी से जान पहचान हुआ था। जो जमीन खरीदी बिक्री करने का कार्य करता है, जिससे शलोमन अधिकारी ने मंगलू पिता समेलाल निवासी ग्राम चिल्हाटी के स्वामित्व की भूमि करीब 1 एकड़ 75 डिस्मिल भूमि को 1,10,70,000/- रू. बिक्री करने का इकरारनामा किया था। जिसे चेक इकरारनामा के दिन नगद 11,00,000/- रू. एवं चेक के माध्यम से 10,00,000/- रू. इस प्रकार कुल 21,00,000/- रू. नगद शलोमन अधिकारी द्वारा प्राप्त करने के बाद उक्त अनुबंधित भूमि को रजिस्ट्री के लिए दस्तावेज तैयार नहीं होने का बहाना करते हुये रजिस्ट्री नहीं कराया एवं उक्त भूमि को अन्य व्यक्ति को बिक्री कर दिया एवं एडवांस रकम को वापस नहीं कर रहा है।

प्रार्थी के उक्त रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया। आरोपी शलोमन अधिकारी रिपोर्ट के बाद से फरार चल रहा था जिसकी पतासाजी की जा रही थी। दिनांक 17.08.24 को मुखबीर से सूचना मिला कि शलोमन अधिकारी अपने घर आया हुआ है। उक्त सूचना से पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश कुमार सिंह (भापुसे) को अवगत कराया गया। जिनके द्वारा आरोपी को तत्कालल गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया। जिसके परिपालन में अति0 पुलिस अधीक्षक (शहर) उमेश कश्यप, सी.एस.पी. सरकंडा सिद्धार्थ बघेल के दिशा निर्देशन में थाना प्रभारी सरकण्डा निरी. तोपसिंह नवरंग के नेतृत्व में आरोपी शलोमन अधिकारी को घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिसे विधिवत् गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही किया गया है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!