पुलिस ने “आपरेशन विश्वास” के तहत अवैध शराब के ठिकानों पर किया छापा, तीन गिरफ्तार

समदर्शी न्यूज़ बलौदाबाजार-भाटापारा, 20 अगस्त/  पुलिस द्वारा “आपरेशन विश्वास” के तहत अवैध गतिविधियों में लिप्त आरोपियों, शांति भंग करने वाले असामाजिक तत्वों एवं जुआ, सट्टा का संचालन करने वाले तथा अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले आरोपियों की धरपकड़ कार्यवाही लगातार जारी है। इसी क्रम में थाना कसडोल पुलिस टीम द्वारा दिनांक 19.08.2024 को सायं के समय क्षेत्र अंतर्गत शराब भट्टी के पास अवैध रूप से चखना सेंटर का संचालन करने वाले, सडक मार्ग के किनारे स्थित होटल, ढाबा, ठेला आदि में पीने, बैठने की सुविधा उपलब्ध कराकर अवैध रूप से शराब पिलाने वाले कुल 03 आरोपियों को पकडा गया है। पकड़े गए आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत विधिवत करवाई किया गया है।

आरोपियों के नाम
1. किशुन उम्र 28 साल निवासी ग्राम बैंगनडबरी  थाना कसडोल
2. विष्णु उम्र 33 साल निवासी ग्राम असनींद थाना कसडोल
3. खेलन उम्र 25 साल निवासी ग्राम पटेवा जिला महासमुंद

Related posts