मुख्यमंत्री निवास में विराजे भगवान श्री गणेश, पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की मंगल कामना

समदर्शी न्यूज़ रायपुर

गणेश चतुर्थी के पावन पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शाम अपने निवास स्थित गणेश पंडाल में भगवान श्री गणेश की भव्य प्रतिमा की स्थापना की । उन्होंने भक्ति-भाव से गणपति भगवान की पूजा अर्चना कर प्रदेश की जनता की सुख-समृद्धि की मंगल कामना की।

Related posts