बागबहार में कुएं में डूबने से हुई मौत, प्रशासन ने दी मुआवजे की स्वीकृति

समदर्शी न्यूज़ जशपुरनगर, 22 अगस्त/ कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। बागबहार तहसील अंतर्गत ग्राम पेमला निवासी शीला बाई का कुआं के पानी में डुबने से 19 मई 2024 को मृत्यु हो गई। मृतिका के निकटतम वारिस उनके पति महेश्वर साय हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Related posts