महिला सुरक्षा को लेकर सख्त कार्यवाही : दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

समदर्शी न्यूज़ जांजगीर-चाम्पा, 23 अगस्त/ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पीड़िता के द्वारा थाना नवागढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई की ग्राम मुड़ापार निवासी विकास खुटे के द्वारा डरा धमका कर जबरदस्ती दैहिक शोषण किया और पीड़िता का प्रायवेट फोटो अपने फोन में रखा था जिसे वायरल करने की धमकी देता था, जिस पर से थाना नवागढ़ में अपराध क्रमांक 303/24 धारा 64(1) बीएनएस के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए विवेक शुक्ला (IPS) पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में आरोपी विकास खुटे निवासी मुड़पार थाना नवागढ़ को उसके सकुनत पर दबिश देकर पकड़ा जिसको घटना के संबध में पूछताछ किया गया जो जुर्म स्वीकार किए जाने से आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक भास्कर शर्मा, महिला प्रधान आर. स्वाती गिरोलकर, आरक्षक संजय टंडन सराहनीय योगदान रहा।

Related posts