सड़क दुर्घटना : कुनकुरी में बाइक रेस का खौफनाक नतीजा, एनएच 43 पर दिखा रफ्तार का कहर, नाबालिगों का स्टंट बना जीवन पर खतरा !

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ कुनकुरी, 25 अगस्त/ एनएच 43 में भीषण सड़क हादसा होने की जानकारी मिल रही है। एक बाईक को तेज रफ्तार दुसरी बाईक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी जिसमें आगे चल रहे बाईक का सवार गंभीर रूप से घायल हो गया है। वही चालक को भी चोटें आई है। टक्कर मारने वाले बाईक का चालक नाबालिग बताया जा रहा है उसे भी दुर्घटना में मामूली चोट आई है। दोनो बाईक चालक व सवारों का निजी चिकित्सालय में ईलाज चल रहा है। घटना स्थल पर कुनकुरी पुलिस पहूंच गई है। विवेचना जारी है।

मौके से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार एनएच 43 पर डुगडुगिया में एक बाईक पर डियूटी से वापस घर लौट रहे शिवनारायण तिवारी व राजेन्द्र यादव को पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार केटीएम बाईक के चालक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में शिवनारायण तिवारी को गंभीर चोट आई है। जिसे पास के निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सघन उपचार हेतु रेफर कर दिया है। चालक राजेन्द्र यादव को भी इस दुर्घटना में चोट आई है जिसका उपचार चल रहा है। दुर्घटना कारित करने वाले केटीएम बाईक चालक एवं सवार नाबालिग बताये जा रहे है दोनो को भी इस दुर्घटना में हल्की चोट है। उन्हे भी प्राथमिक चिकित्सा दी जा रही है। 

कुनकुरी नगर में इन दिनों रफ्तार का कहर जारी है। देर शाम से चालू होने वाला बाईक सवारों का तांडव देर रात तक जारी रहता है। जिसमें नाबालिगों द्वारा स्पोर्टस बाईक से स्टंट भी शामिल है। इस दौरान सड़क पर चलने वाले अन्य वाहनों एवं राहगिरों का सड़क पर चलना दुर्भर हो गया है और इनकी गतिविधियों पर लगाम नही लग पा रही है। इस प्रकार के गंभीर स्टंट और तेज रफ्तार से बाईक चलाने वालों में नाबालिगों की सहभागिता अधिक है जिन पर अंकुश भी नही लग पा रहा है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!