जशपुर : नाले में डूबने से हुई मौत, प्रशासन ने दी 4 लाख रुपये की राहत

समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 29 अगस्त/ कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। सन्ना तहसील अंतर्गत ग्राम बिसौड़ी निवासी रेंघु राम का नाले के पानी में डुबने से 03 मई 2024 को मृत्यु हो गई। मृतक के निकटतम वारिस उनके भाई टेड़हू व मुटूर हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Related posts