पुलिस कार्यालय में सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक श्री हृदय लाल बंजारे एवं प्रधान आरक्षक श्री अलख राम डहरिया का विदाई कार्यक्रम किया गया आयोजित.

समदर्शी न्यूज़ बलौदाबाजार-भाटापारा, 31 अगस्त / पुलिस कार्यालय सभा-कक्ष बलौदाबाजार में आज दिनांक 31 अगस्त 2024 को सायं 05:00 बजे सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक श्री हृदय लाल बंजारे एवं प्रधान आरक्षक श्री अलख राम डहरिया का विदाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्री हृदय लाल बंजारे पुलिस विभाग में दिनांक 10 जनवरी 1981 को आरक्षक के पद पर भर्ती हुए थे। तत्पश्चात दिनांक 01 फरवरी 2017 को उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नत हुए हैं। श्री बंजारे जिला रायपुर के विभिन्न थानों में पदस्थ रहे हैं तथा अभी वर्तमान में थाना पलारी में पदस्थ होकर कार्यरत थे। श्री हृदय लाल बंजारे आज दिनांक 31 अगस्त 2024 को सेवानिवृत्त हुए हैं।

श्री अलख राम डहरिया पुलिस विभाग में दिनांक 20 अप्रैल 1985 को आरक्षक के पद पर भर्ती हुए थे। तत्पश्चात दिनांक 04 मई 2011 को प्रधान आरक्षक के पद पर पदोन्नत हुए हैं। पूर्व में वे जिला रायपुर में पदस्थ रहे हैं तथा जिला बलौदाबाजार-भाटापारा में थाना भाटापारा शहर, कसडोल, लवन, सिमगा तथा अभी वर्तमान में थाना गिधपुरी में पदस्थ होकर कार्यरत थे। श्री अलख राम डहरिया आज दिनांक 31 अगस्त 2024 को सेवानिवृत्त हुए हैं।

Related posts