जशपुर : फरसाबहार सीएचसी में स्वास्थ्य सेवाएं बहाल करने नए डॉक्टर की तैनाती

समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 1 सितम्बर/ मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी जशपुर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र फरसाबहार में पदस्थ डॉ. अभिषेक कुमार गुप्ता, चिकित्सा अधिकारी एवं डॉ. नवीन पहारी, चिकित्सा अधिकारी के उच्च शिक्षा हेतु जाने के कारण सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र फरसाबहार की स्वास्थ्य सेवायें प्रभावित हो रही हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र फरसाबहार में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों के सुचारू संचालन को दृष्टिगत् रखते हुए नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कन्दईबहार में पदस्थ डॉ. अंकित कुमार भगत, चिकित्सा अधिकारी को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र फरसाबहार जिला- जशपुर  में कार्य किए जाने हेतु आदेशित किया जाता है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।

Related posts