जशपुर : भाजपा का जिला स्तरीय सदस्यता अभियान हुआ शुरू, जशपुर के प्रभारी मंत्री ओपी चैधरी ने कहा – देश को आपातलकाल की आग में झोकनें वाले संविधान बदलने का झूठ फैला रहें हैं

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 4 सितंबर/  देश में आपातकाल थोपने वाले लोग इन दिनों संविधान बदलने की अफवाह फैलाते हुए,देश की जनता को भ्रमित करने का काम कर रहें हैं। केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार को अस्थिर करने के लिए आरक्षण को खत्म करने का झूठ बोला जा रहा है। लेकिन,भारतीय जनता पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं के होते हुए,इस तरह की झूठ और अफवाह की साजिषकर्ता अपने मंसूबों पर कभी सफल नहीं होगें। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री और जशपुर के प्रभारी मंत्री ओपी चैधरी ने उक्त बातें कही। वे जिला भाजपा कार्यालय राधाकांत भवन में आयोजित सदस्यता अभियान को शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

उन्होनें कहा कि संविधान बदलने का आरोप वह पार्टी लगा रही है जिसने देष की निर्वाचित सरकारों को कुचलने के लिए सौ बार धारा 356 का दुरूप्योग कर चुकी है। उन्होनें कहा कि संगठन का काम सर्वोच्च होता है। संगठन आलाकमान के आदेष व निर्देषों का पालन करना हमारा कत्र्तव्य है। उन्होने कहा कि भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार की मुंह में राम,बगल में छुरी वाले दोहरे चरित्र को विधानसभा चुनाव के दौरान अथक मेहनत कर जनता के बीच लाया। नतीजा जषपुर जिले के तीन सीट सहित सरगुजा में सभी 14 सीटों पर भाजपा को विजय मिल सकी।

उन्होनें कहा कि जशपुर के माटीपुत्र मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनते ही,सबसे पहले कांग्रेस सरकार के दौरान पीएम आवास योजना के लाभ से वंचित हुए 8 लाख गरीबों को आवास का लाभ दिया गया। वित्त मंत्री चैधरी ने कहा कि परिवारवाद में लिपटी कांग्रेस को पीएमआवास योजना के नाम पर आपत्ति जताई है। वे इस योजना को इंदिरा आवास के नाम से संचालित करना चाहती है। वित्तमंत्री ने कहा कि पीएम आवास योजना के लिए छत्तीसगढ़ का एक भी प्रस्ताव लंबित नहीं होगा। प्रदेश में सरकार बनने के 12 दिन के अंदर दो साल के बकाया धान बोनस का भुगतान किया और 31 सौ रूप्ये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी कर एक मुष्त किसानों को भुगतान किया।

उन्होनें कहा कि बीते 8 महिनों में प्रदेष सरकार किसानों के खाते में 5 हजार करोड़ रूप्ये डाल चुकी है। महतारी वंदन योजना के तहत प्रदेष में 70 लाख माता और बहनों के खाते में सरकार राषि डाल चुकी है। विष्णुदेव सरकार ने 8 महिने के अल्पकाल में वह सभी काम कर दिखाया है जिसके बारे में कांग्रेस सरकार सोच भी नहीं सकती थी। उन्होनें कार्यकर्ताओं से अपील किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का हाथ और अधिक मजबूत करने के लिए अगले 2 माह तक सदस्य्ता अभियान में सबको मेहनत करना है। अपने उद्बोधन के पूर्व प्रभारी मंत्री ने नगरपालिका अध्यक्ष राधेश्याम राम को सदस्यता ग्रहण कराया उसके बाद उपस्थित सैंकड़ो पदधिकारियों ने भी सदस्यता ग्रहण की।

भाजपा एक मात्र राजनीतिक दल जिसमे आंतरिक लोकतंत्र है – जिलाध्यक्ष

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि सदस्यता हमारी पार्टी का मूल आधार है। इस अभियान में पूरे देश के सभी वर्ग, समाज, आयु के लोग आज भाजपा से जुड़ने के लिए तत्पर है। इस अभियान की आज 4 सितम्बर से जिला और 5 सितम्बर से मंडल स्तर पर शुरुआत होगी। इस निमित्त जिला, मंडल स्तर पर कार्यशालाओं का ब्यौरा देते हुए भाजपा अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने कहा की सदस्यता अभियान में वे अपना अधिक से अधिक समय दे और इस अभियान में तेज गति से जुटे। भाजपा एक मात्र राजनीतिक दल है जिसका अपना संविधान है आंतरिक लोकतंत्र है जिसमे संविधान की व्यवस्था के तहत कार्यक्रम चलते हैं भाजपा इसलिए पार्टी विद डिफरेंस है। सभी पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, मोर्चा-प्रकोष्ठ सदस्यता के लक्ष्य को रिकॉर्ड स्तर पर पूरा करें।

देश और समाज के लिए निस्वार्थ भाव से सेवा भाजपा कार्यकर्ताओं की पहचान – राधेश्याम राठिया

लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया ने कहा कि आज भाजपा सबसे बड़ा दल बनी है तो इसमें हमारी कई पीढियां की तपस्या रही है। विचारधारा पर आधारित एकमात्र राजनीतिक दल भाजपा है। हमारी सरकारे अपने विचारों पर आधारित कार्य करती है। धारा 370 समाप्त करके पार्टी ने अपने विचार को पुष्ट किया है। गरीब कल्याण के लिए अंत्योदय की विचारधारा से प्रेरित होकर भाजपा सरकारें कार्य कर रही है। श्री राठिया ने कहा कि पार्टी ने अपनी विचारधारा के लिए त्याग और तपस्या बलिदान किया। आपातकाल की यातना सही। भाजपा की विचारधारा के लिए पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में कार्यकर्ता जान जोखिम में डालकर कार्य कर रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ता देश समाज के लिए निस्वार्थ भाव से कम कर रहे हैं। आज भाजपा सदस्यता अभियान के सर्वस्पर्शी हो यह अभियान केवल बीजेपी नहीं बल्कि देश को मजबूत बनाने के लिए है।

उक्त जानकारी देते हुए जिला भाजपा मीडिया प्रभारी फैज़ान सरवर खान ने बताया कि कार्यक्रम का संचालन सदस्यता अभियान के जिला संयोजक ओमप्रकाश सिन्हा ने एवं आभार व्यक्त जिला पंचायत उपाध्यक्ष उपेन्द्र यादव ने किया ।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी, सांसद राधेश्याम राठिया, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता, पूर्व विधायक रोहित साय, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नरेश नंदे, जिला महामंत्री द्वय भरत सिंह, मुकेश शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष शांति भगत, नगरपालिका अध्यक्ष राधेश्याम राम, पूर्व नपा अध्यक्ष रजनी प्रधान, युवराज यष्प्रताप सिंह जूदेव, शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, गोपाल राय, सुरेश राम, उपेन्द्र यादव, शंकर गुप्ता, गेंदबिहारी सिंह, लालदेव भगत, राजकपूर भगत, आनंद शर्मा, अनुजा पैंकरा, सुनीति भोई, रूपेश सोनी, देवधन नायक, संतोष सिंह, संजीव ओझा, श्रीनायक मिश्रा, संतोष सहाय, श्यामलाल भगत, प्रभाकर यादव, सलोने मिश्रा, हरिशंकर यादव, गणेश जैन, कपिल देव साय, कपिल सिंह, मुनेश्वर सिंह केसर, शरद चौरसिया, विजय सहाय, अरविंद भगत, मुकेश सोनी, आशु राय, विनोद निकुंज, गणेश गुप्ता सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!