जशपुर : आकाशीय बिजली ने छीनी एक जान, प्रशासन ने पीड़ित परिवार को दी आर्थिक सहायता

समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 05 सितम्बर/ कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। पत्थलगांव तहसील अंतर्गत ग्राम चंदागढ़ निवासी श्रीद्धा यादव का आकाशीय बिजली गाज से 16 अगस्त 2024 को मृत्यु हो गई। मृतिका के निकटतम वारिस उनके पति रंजीत यादव हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Related posts