जशपुर: प्राकृतिक आपदा ने छीनी जान, सरकार ने दी आर्थिक मदद

समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 6 सितम्बर/ कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। बगीचा तहसील अंतर्गत ग्राम पेटा निवासी लंगा राम का तालाब के पानी में डुबने से 21 अप्रैल 2024 को मृत्यु हो गई। मृतक के निकटतम वारिस उनके पुत्री बिदी बाई हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Related posts