मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बलौदाबाजार जिले के मोहतरा गांव में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 7 ग्रामीणों की मृत्यु पर गहरा दुःख प्रकट किया

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 08 सितम्बर/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बलौदाबाजार जिले के मोहतरा गांव में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 7 ग्रामीणों की मृत्यु और कई लोगों के घायल होने की घटना पर गहरा दुःख प्रकट किया है।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा है कि बलौदाबाजार जिले के मोहतरा गांव में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 7 ग्रामीणों की मृत्यु और कई लोगों के घायल होने की दुःखद सूचना प्राप्त हुई है।

जिला प्रशासन द्वारा घायलों को त्वरित इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। प्रशासन को बेहतर इलाज की व्यवस्था करने और अन्य आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि मेरी संवेदनाएं मृतकों के परिजनों के साथ है। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

विकासखंड बलौदाबाजार के ग्राम मोहतरा में रविवार अपरान्ह में आकशीय बिजली गिरने से 7 लोगों की मौक़े पर ही मृत्यु हो गई वही 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल बलौदाबाजार में उपचार हेतु भर्ती कराया गया है। ग्राम मोहतरा  में कुछ लोग़ एक पेड़ के नीचे बैठकर बातचीत कर रहे थे. उसी दौरान बिजली गिरने से ये लोग उसकी चपेट में आ गए. आकाशीय बिजली ​की चपेट में आने से सुरेश साहू, संतोष साहू, पप्पू साहू, पोखराम विश्वकर्मा, थानेश्वर साहू, देवदास, विजय साहू की मौत हो गई. वहीं चेतन साहू, बिंदराम साहू और​ ​​बिशंभर साहू घायल हैं जिनका जिला अस्पताल में इलाज जारी है। मृतकों के शव का पोस्टमार्टम पश्चात परिजनों को सौप दिया गया है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!