सशक्त जशपुर : दिव्यांगों के लिए खुशखबरी, जशपुर प्रशासन ने दिया सशक्तिकरण का तोहफा, निःशुल्क बस पास का वितरण, मिला आवागमन का सहारा

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ कुनकुरी/जशपुर, 11 सितंबर/ जशपुर जिले में दिव्यांगजन अब अधिक स्वतंत्र और सशक्त महसूस कर रहे हैं। जिला प्रशासन द्वारा संचालित “सशक्त जशपुर अभियान” के तहत दिव्यांगजनों को निःशुल्क बस यात्रा पास प्रदान किए जाने से उनके जीवन में एक नई किरण जगी है। यह पास न केवल उनके लिए आवागमन को आसान बनाएगा, बल्कि उन्हें सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में भी मदद करेगा।

सशक्त जशपुर के जिला समन्वयक उमेश नंदे ने जानकारी देते हुए बताया कि जशपुर कलेक्टर डॉ रवि मित्तल के मार्गदर्शन में दिव्यांग जनों को दिव्ययांगता प्रमाण पत्र प्रदान करने, आवश्यक सहायक उपकरण उपलब्ध कराने तथा निशुल्क बस यात्रा पास सुविधा दिलवाने हेतु “सशक्त जशपुर अभियान” समाज कल्याण विभाग के माध्यम से संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 11 सितंबर को ग्राम पंचायत कस्तूरा विकासखंड दुलदुला में जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन जिला प्रशासन द्वारा रखा गया था।

उक्त शिविर में जनपद पंचायत के समस्त सचिव एवं जिला परिवहन अधिकारी तथा जिला समन्वयक सशक्त जशपुर अभियान के समन्वीत प्रयासों से कुल 231 दिव्यांग जनों को निशुल्क बस यात्रा पास की सुविधा पत्र प्रदान की गई। सुविधा पत्र पाकर सभी दिव्यांग पूर्ण रूप से संतुष्ट हुए। प्रमाण पत्र का टोकन स्वरूप वितरण जिला पंचायत सदस्य श्रीमती ममता कश्यप जनपद पंचायत के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष तथा जनपद सदस्यों के साथ-साथ अनुभाग्य अधिकारी राजस्व कुनकुरी की उपस्थिति में की गई। दिव्यांगजनों के लिए किए गए इस प्रयास की समस्त जनप्रतिनिधियों ने प्रशंसा करते हुए शत प्रतिशत दिव्यांगों को बस सुविधा उपलब्ध कराने हेतु पहल किए जाने का सुझाव दिया गया।

जशपुर जिले में 231 दिव्यांगजन अब निःशुल्क बस यात्रा का लाभ उठा सकेंगे। पहले, कई दिव्यांगजन आवागमन के अभाव में अपने घरों से बाहर निकलने में असमर्थ थे। लेकिन अब, ‘सशक्त जशपुर अभियान’ के तहत निःशुल्क बस यात्रा पास मिलने से उनके जीवन में एक नई किरण जगी है। यह पास न केवल उन्हें शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और रोजगार के अवसरों तक आसानी से पहुँचने में मदद करेगा, बल्कि उनके आत्मविश्वास को भी बढ़ाएगा। जिला प्रशासन का लक्ष्य है कि सभी दिव्यांगजन इस योजना का लाभ उठा सकें। भविष्य में, दिव्यांगजनों के लिए और अधिक सुविधाएं प्रदान करने की योजना बनाई जा रही है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!