अवैध रूप से प्रतिबंधित नशीली टेबलेट के साथ बिक्री करने वाले दो आरोपियों को पकड़ने में मिली सफलता : कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर.

समदर्शी न्यूज़ जांजगीर-चाम्पा, 13 सितंबर / प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 11 सितंबर 2024 को थाना जांजगीर पुलिस/सायबर टीम जांजगीर को मुखबीर से सूचना मिली थी कि काला रंग के मोटर सायकल क्रमांक CG-11-BJ- 2964 में सवार दो ब्यक्ति हैं, जिसके द्वारा अवैध रूप से नशीली टेबलेट खोखसा मोड़ जांजगीर के पास बिक्री करने के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं।

इस सूचना पर श्री विवेक शुक्ला (IPS) पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चाम्पा के निर्देशन में आरोपियों को पकड़ने के लिए थाना जांजगीर/सायबर टीम द्वारा घटना स्थल पहुंच कर घेराबंदी किया जाकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राजेन्द्र कुमार जायसवाल के कुशल मार्गदर्शन में मौके पर आरोपी 01. राकेश कुमार यादव उम्र 20 साल निवासी लछनपुर बाबा डेरा थाना जांजगीर 02. अजय सिंह उम्र 49 साल निवासी पोस्ट आफिस के पास चाम्पा थाना चाम्पा को पकड़ा था, जिसके कब्जे से गवाहों के समक्ष 1342 नग नशीली टेबलेट कीमत 3220/- रूपये एवं परिवहन में प्रयुक्त एक मोटर सायकल कीमत 70,000/- रूपये को बरामद किया गया। आरोपियों के विरूद्ध अपराध धारा सदर का सबुत पाये जाने से थाना जांजगीर में अपराध क्रमांक 705/2024 धारा 21, 29 NDPS ACT के अंतर्गत कार्यवाही की गई। कार्यवाही किये जाने के उपरांत आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर दिनांक 12 सितंबर 2024 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया, प्रकरण की विवेचना जारी है।

Related posts