एकता क्लब जशपुर का गणेश पूजा उत्सव : 15 सितंबर की भव्य महाआरती में सम्मिलित होंगे श्रीमती कौशल्या साय और विजय आदित्य सिंह जूदेव.

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 14 सितंबर / मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय और राजकुमार विजय आदित्य सिंह जूदेव जशपुर में एकता क्लब द्वारा महाराजा चौक स्थित विघ्नहर्ता गणेश भगवान के स्थापित पंडाल में पूजा अर्चना एवं महाआरती में 15 सितंबर को सम्मिलित होंगे।

एकता क्लब के अध्यक्ष अभिनव सोनी ने बताया की समिति द्वारा लिए गये निर्णय के अनुसार नगर के एकता क्लब गणेश पंडाल में पूजा अर्चना एवं महाआरती के लिए यशस्वी सीएम विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय एवं राजकुमार विजय आदित्य सिंह जूदेव को आमंत्रित किया जाये, जिसके बाद अतिथियों को निमंत्रण दिया गया, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार करते हुए 15 सितंबर को पूजा एवं महाआरती में सम्मिलित होने की स्वीकृति दी है।

एकता क्लब के सभी सदस्यों ने इस पर श्रीमती कौशल्या एवं जशपुर कुमार विजय आदित्य सिँह जूदेव का आभार जताया है और उनको धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!