भाजपा महिला मोर्चा रायपुर संभाग की बैठक संपन्न : प्रदेश में आए दिन लूटमार, हत्या, डकैती, अपहरण, छेड़छाड़ एवं दुराचार की बढ़ती घटनाओं की निंदा कर, प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर सत्ता के नशे में चूर होकर सत्ता का आनंद लेने का लगाया आरोप

Advertisements
Advertisements

बैठक में आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा की गई, ऐसी असफल सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं को सक्रिय होने किया आव्हान

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की रायपुर संभाग की बैठक आज भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आहूत की गई। बैठक में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने अब तक हुए कार्यों की समीक्षा की एवं आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा मिशन 2023 के लिए अभी से जुट जाएं। प्रदेश की कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर असफल है और ऐसी असफल सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण होगी।

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में आए दिन लूटमार, हत्या, डकैती, अपहरण, छेड़छाड़ एवं दुराचार की घटनाएं घटित हो रही है, लेकिन प्रदेश की सरकार सत्ता के नशे में चूर होकर सत्ता का आनंद ले रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की राजधानी रायपुर में एक युवती को सरे आम गोली मार दी जाती है, अंबिकापुर जिले की मणिपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम थोर के पहाड़ी टेकरी में एक युवक को बंदी बनाकर उसकी महिला मित्र के साथ सामूहिक दुराचार किया जाता है, मणिपुर पुलिस चौकी के पास ही एक युवती की हत्या कर उसके शव को फेंक दिया जाता है, तो वहीं भिलाई एवं बालोद में नाबालिग लड़कियों के साथ दुराचार की घटनाएं घटित होती है।

वहीँ बिलासपुर में एक दसवीं की छात्रा को शराब पिलाकर उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया जाता है। लेकिन प्रदेश की कांग्रेस सरकार अपराधियों को खुला छूट देकर इस तरह की घटना में संलिप्त लोगों को संरक्षण देने का कार्य कर रही है, इन सब विषय को  लेकर बैठक में गंभीर चर्चा हुई। प्रदेश सरकार की निष्क्रियता के कारण व्याप्त अराजकता के कारण बढ़े अपराधों की भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा घोर निंदा करती है, एवं प्रदेश में दहशत फैलाने वाली प्रदेश की कांग्रेस सरकार को सबक सिखाने के लिए जुट गई है। इस दौरान. प्रदेश उपाध्यक्ष मीनल चौबे, ममता साहू, विभा अवस्थी, संगीता शर्मा, भावना भोरा, किरण बघेल, बिंदु महेश्वरी, आशा दुबे, सीमा साहू, अंजू नायक, बिथीका विश्वास, सुलोचना साहू, कौशल्या बंसल एवं सभी संभाग से जिले की मंडल अध्यक्ष  बहनो सहित महिला मोर्चा की पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रही।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!