कुनकुरी मर्डर अपडेट : “अभी” की मौत का रहस्य, जंगल में मिला था सिर कटा शरीर, हत्यारे की तलाश जारी, पुलिस जल्द कर सकती है खुलासा

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ कुनकुरी, 15 सितंबर/ जशपुर जिले के कुनकुरी थाना क्षेत्र में श्रीनदी जंगल के अंधेरे में एक दिल दहला देने वाला दृश्य सामने आया। एक युवक की सिर कटी लाश जंगल के बीचों-बीच पड़ी मिली। पुलिस ने 72 घंटों की कड़ी मेहनत के बाद मृतक की पहचान बरजोर गांव के रहने वाले अभिषेक लकड़ा (25) के रूप में की।

मृतक के शरीर पर मिले ‘अभी’ टैटू ने पुलिस को इस मामले को सुलझाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। एएसआई ईश्वर वारले ने टैटू को डिकोड कर यह पता लगाया कि ‘अभी’ शायद मृतक का एक उपनाम हो सकता है। इसके बाद, पुलिस ने ‘अभी’ नाम से जुड़े लोगों की जांच शुरू की और आखिरकार, मृतक के रिश्तेदारों की मदद से उसकी पहचान कर ली गई।

पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम ने इस मामले में दिन-रात एक कर दिया। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की और हत्या के कारणों का पता लगा लिया है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक आधिकारिक रूप से इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। पुलिस का मानना है कि हत्या का कारण व्यक्तिगत रंजिश हो सकती है। यह घटना पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। लोग इस नृशंस हत्या से स्तब्ध हैं।

जल्द होगा हत्याकांड का खुलासा

सूत्रों के अनुसार,  पुलिस ने हत्या के कारणों और संदिग्धों के बारे में कुछ महत्वपूर्ण सुराग जुटा लिए हैं, लेकिन अभी तक आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। पुलिस का कहना है कि जांच की प्रक्रिया पूरी होते ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!