कुनकुरी शिव मंदिर परिसर में देवकीनंदन दास जी के सानिध्य में नौ दिवसीय राम कथा का आयोजन, राम कथा के माध्यम से धार्मिक भावनाओं को जागृत करने का प्रयास

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ कुनकुरी, 21 सितंबर/ श्री राम कथा आयोजन समिति व श्री हरि कथा समिति एवं समस्त नगरवासियों के तत्वावधान में स्थानीय शिव मंदिर परिसर में नव दिवसीय श्री राम कथा का 20 सितम्बर को कलश यात्रा के साथ आयोजन का शुभारंभ हुआ।

नौ दिवसीय श्री राम कथा के व्यासपीठ पर परमपूज्य श्री नृत्यगोपाल दास जी महाराज के परम शिष्य पूज्य श्री देवकीनंदन दास जी के द्वारा राम कथा की जायेगी। प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शिव मंदिर परिसर के कथा पंडाल में श्री राम कथा की जायेगी। नौ दिन चलने वाले इस राम कथा में गौ महिमा एवं नाम महिमा, शिव चरित्र एवं शिव विवाह, अवतरण, श्री राम जन्म बाल लीला, यज्ञ रक्षा पूष्प वाटिका, श्री राम सीता विवाह, श्रीराम भरत मिलाप, शबरी चरित्र एवं हनुमान चरित्र, राम राज्याभिषेक आदि प्रसंग पर रामकथा की जायेगी। भारत माता पूजन एवं पूर्णाहूति के उपरांत भण्डारा आयोजित किया जायेगा।

एकल अभियान हरि कथा योजना के तहत व्यास दक्षता वर्ग का आयोजन

एकल अभियान हरि कथा योजना संभाग छत्तीसगढ़ के रायगढ़, कुनकुरी, अंबिकापुर, सूरजपुर, मनेन्द्रगढ़, कोरबा अंचल के संयुक्त दक्षता वर्ग एवं श्री राम कथा का शुभारंभ समितियों द्वारा मां भारती के चरणों में दीप प्रज्वलित कर किया गया।

एकल अभियान श्री हरिकथा योजना संभाग छत्तीसगढ़ के 9 दिवसीय व्यास दक्षता वर्ग में प्रतिभागी व्यास कथाकारों को केंद्रीय व्यास प्रमुख श्री देवकीनंदन दास जी, राजीव नंदे संभाग सचिव, भुनेश्वर सिंह प्राथमिक शिक्षा सदस्य, अरविंद मिश्रा पूर्व भाग के सचिव, राजेंद्र प्रसाद गुप्ता कुनकुरी अचल अध्यक्ष आदि ने अपने संबोधन के माध्यम से दक्षता वर्ग के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए प्रोत्साहित किया और इस दक्षता वर्ग में गंभीरतापूर्वक भाग लेकर अपनी क्षमता को और विकसित करने के लिये प्रेरित कर मार्गदर्शन दिया।

इस अवसर पर केंद्रीय व्यास प्रमुख श्री देवकीनंदन दास जी, राजीव नंदे संभाग सचिव, भुनेश्वर सिंह प्राथमिक शिक्षा सदस्य, केवल अग्रवाल संभाग उत्सव विभाग के सदस्य एवं श्री राम कथा आयोजन समिति के अध्यक्ष, उदय शर्मा पूर्व भाग ग्राम विकास प्रभारी, विष्णु नारायण जोशी पूर्व भाग के अध्यक्ष, अरविंद मिश्रा पूर्व भाग के सचिव, राजेंद्र प्रसाद गुप्ता कुनकुरी अचल अध्यक्ष, गौरी शंकर सिंह अंचल कोषाध्यक्ष, बिहारी नायक अंचल सचिव, रामसकल यादव संभाग उत्सव विभाग सदस्य, राम सेवक राम वर्ग अधिकारी, अमन शर्मा पूर्व भाग युवा प्रभारी, अशोक मिश्रा संघर्ष जागरण, शिक्षा प्रभार से संभू सोनी धर्म जागरण विभाग सदस्य, सागर जोशी, जगदीश शरण संभाग व्यास उपस्थित रहे।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!