मुख्यमंत्री के निर्देश पर जशपुर में पोषण अभियान जोरों पर, गर्भवती महिलाओं की गोद भराई का आयोजन, पोषण जागरूकता अभियान को मिला नया आयाम

समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 22 सितंबर/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पोषण अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए हैं। जशपुर जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में वजन त्यौहार उत्साह से मनाया जा रहा है। पालक भी अपने बच्चों के वजन, लम्बाई, उम्र के हिसाब से कितना है। पोषण अभियान के दौरान बच्चों के पालकों में भी जागरुकता देखा जा रहा है।‌

महिला बाल विकास विभाग के कार्यकर्ताओं द्वारा पोष्टिक आहार के संबंध में जानकारी दी जा रही है। साथ गर्भवती माताओं की गोद भराई भी की जा रही है। फरसाबहार विकास खंड तपकरा सेक्टर 2 केरसई परियोजना में वजन त्यौहार में शामिल होने आई गर्भवती महिला की गोद भराई की गई और पौष्टिक आहार लेने के लिए बताया गया।

Related posts