चिकनीपानी बूथ के सदस्यता महाअभियान में सम्मिलित हुई विधायक गोमती साय, करमा नृत्य व लड्डुओं से तौल कर किया गया सम्मानित.

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ जशपुर/कुनकुरी, 24 सितंबर / राष्ट्रीय भाजपा संगठन के निर्देशानुसार देश में चल रहे भाजपा के सदस्यता अभियान में गति लाने व कमजोर बुथों को आगे बढ़ाने पत्थलगांव विधायक गोमती साय ने भाजपा सदस्यता के इस महा अभियान को सक्रियता दे दी है। इसी कड़ी में विधानसभा क्षेत्र में कमजोर चल रहे बुथों को स्वयं विधायक अपने संज्ञान में रखते हुए क्षेत्र का भ्रमण कर कार्यकर्ताओं व आम जनों को सदस्य बनने अपील की जा रही है, तथा प्रत्येक परिवार को सदस्य बनाया जा रहा है।

इसी कड़ी में बागबहार मंडल के ग्राम पंचायत चिकनीपानी में भाजपा सदस्यता अभियान के अंतर्गत महाअभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां मुख्य अतिथि के रूप में पत्थलगांव विधायक व सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष श्रीमती गोमती साय तथा विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता रवि परहा,  जिला मंत्री द्वय आनंद शर्मा, मनीष अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष कमलजीत सिंह, मंडल महामंत्री चंद्रचूड़ बंजारा, मीडिया प्रभारी अखिलेश शर्मा, अनूप गुप्ता,सांवरिया अग्रवाल,  जनपद सदस्य मीना चौहान, धनियारों परहा, सुमित्रा पैंकरा, कैलाश अग्रवाल, सुमत पैंकरा, अंकित बंसल, प्रकाश सतपथु, पद्मनी परहा शामिल हुए।

कार्यक्रम में सर्वप्रथम सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बनाए जाने के उपरांत प्रथम बार मंडल आगमन पर कार्यकर्ताओं द्वारा करमा नृत्य और लड्डुओं से तौलकर उनका आत्मीय स्वागत किया गया, तत्पश्चात सभा आयोजित की गई, जहां सभा को संबोधित करते हुए विधायक व उपाध्यक्ष सरगुजा विकास प्राधिकरण श्रीमती गोमती साय ने कहा कि राष्ट्रीय संगठन द्वारा आयोजित भाजपा सदस्यता अभियान के अंतर्गत हर वर्ग को सदस्यता दिलाते हुए पार्टी को मजबूती प्रदान करना हमारा उद्देश्य है, इसी कड़ी में आज जहां कमजोर बूथ नजर आ रहा है, ऐसी जगह पर हमारे द्वारा महा अभियान चलाया जा रहा है, हमारा उद्देश्य पार्टी को मजबूत बनाना है और गांव को विकास की मुख्य धारा से जोड़ना है।

विधायक गोमती साय ने आम जनों से भाजपा का सदस्य बनने अपील की साथ ही कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान में गति लाने निर्देशित किया। भाजपा सदस्यता के इस महा अभियान में विष्णु के सुशासन व विधायक के उत्कृष्ट कार्य शैली से प्रभावित होकर चिकनीपानी के करीब 70 लोग भाजपा का सदस्यता ग्रहण किये। इस अवसर पर दयाराम भगत,  श्याम नाग, रुद्र यादव रघुनाथ यादव, रवि जायसवाल, लालजीत भगत, दिनेश जायसवाल, प्रमोद यादव, श्रीमती कुंती भगत, ऋषि पैंकरा, कृष्ण सोरेन, मोती बंजारा सहित कार्यकर्ता व आमजन सम्मिलित हुए।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!