मुख्यमंत्री के हाथों राज्य स्तरीय राष्ट्रीय सेवा योजना में श्रेष्ठ कार्यक्रम अधिकारी के रूप श्रीमती गीता झा हुई सम्मानित

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 24 सितम्बर / छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा राष्ट्रीय योजना के कार्यों की श्रेष्ठता के आधार पर श्रेष्ठ कार्यक्रम अधिकारी के रूप में शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय जशपुर नगर के व्याख्याता श्रीमती गीता झा को सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया।

विदित हो कि छत्तीसगढ़ शासन उच्च शिक्षा विभाग द्वारा रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना के राज्य स्तरीय पुरस्कार 2023-24 के लिए विद्यालय स्तर पर जिला संगठक प्रोफेसर श्री विनायक साय के कुशल मार्गदर्शन में श्रीमती गीता झा व्याख्याता शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय जशपुर नगर को राष्ट्रीय योजना के कार्यों की श्रेष्ठता के आधार पर श्रेष्ठ कार्यक्रम अधिकारी के रूप में सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया। 

यह पुरस्कार विगत दिवस 23 सितम्बर 2024 को मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के द्वारा कृषि महाविद्यालय रायपुर के ऑडिटोरियम में राष्ट्रीय सेवा योजना की स्थापना दिवस पर दिया गया। पुरस्कार के रूप में प्रशस्ति पत्र एवं 11 हजार का चेक प्रदान किया गया।

श्रीमती गीता झा प्रारंभ से ही परिश्रमी, कर्तव्यनिष्ठ एवं अनुभवी आदर्श शिक्षिका रही है। 22 सितम्बर 2024 को ही राज्य स्तरीय सावित्रीबाई फूले शिक्षण सम्मान 2024 पुरस्कार सांसद श्री विजय बघेल के द्वारा दुर्ग में सम्मानित किया गया। पूर्व में सन् 2019 में राज्य स्तरीय राज्यपाल शिक्षक पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है। अध्यापन के क्षेत्र में भी इनका प्रदर्शन अच्छा रहा है। प्रतिवर्ष बोर्ड परीक्षाओं का परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत रहा है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!