कुनकुरी में ढोढीडांड ईब नदी पुल पर निगरानी के लिए लगाई कर्मचारियों की ड्यूटी, मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रशासन अलर्ट, प्रभारियों के नंबर जारी…

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 27 सितंबर/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर जिले के भारी वर्षा को देखते हुए लोगों के सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश जिला प्रशासन को दिए हैं। प्रशासन ने तेज वर्षा को देखते हुए निगरानी करने के लिए अधिकारी, कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इनमें कुनकुरी विकास खंड के ग्राम ढोढीडांड स्थित ईब नदी पुल पर वर्तमान में जारी अनवरत वर्षा जनित परिस्थितियों के कारण बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने के फलस्वरूप कर्मचारियों को परिस्थिति नियंत्रित करने दायित्व सौंपा गया हैं।

ढोढीडांड में स्थिति गंभीर

कुनकुरी विकास खंड के ग्राम ढोढीडांड में स्थित ईब नदी पुल पर स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है। लगातार हो रही बारिश के कारण नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है। प्रशासन ने इस क्षेत्र में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन से संपर्क करने के लिए कहा है।

लोगों से अपील

जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही विश्वास करें। लोगों को सलाह दी गई है कि वे घरों से बेवजह बाहर न निकलें और सुरक्षित स्थानों पर रहें।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!