कुनकुरी में अग्रसेन जयंती : आठ दिवसीय उत्सव में महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को किया गया याद, समाज के लोगों ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा.

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ कुनकुरी, 27 सितंबर/ नगर में महाराजा अग्रसेन की जयंती धूमधाम से मनाई जा रही है। आठ दिवसीय इस महोत्सव का शुभारंभ कल हुआ, जिसमें खेलकूद, बौद्धिक कौशल और चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। कुनकुरी नगर में लगातार 43 वर्षों से आयोजित हो रही महाराज अग्रसेन की जयंती का शुभारंभ गुरूवार को अग्रसेन भवन में अग्रपाठ के साथ किया गया। 

महोत्सव के पहले दिन ही नगर के अग्रवाल समाज में उत्सव का माहौल देखने को मिला। अग्रसेन भवन में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित हुए। समाज के युवा सदस्य प्रतीक जिंदल ने बताया कि इस आठ दिवसीय महोत्सव में विभिन्न प्रकार की सांस्कृतिक और धार्मिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

आयोजन समिति के अध्यक्ष अंकित गोयल, उपाध्यक्ष अमन जिंदल, भविष्य बंसल, सचिव अनमोल जिंदल, आयुष अग्रवाल, कार्यकारी अध्यक्ष अमिश जिंदल, कल्पित बंसल, कार्यकारी उपाध्यक्ष पंकज जिंदल, विशाल गर्ग, कोषाध्यक्ष प्रतीक जिंदल, बालमुकुंद जिंदल, कार्यकारी सचिव आकाश गर्ग, अवि अग्रवाल, मीडिया प्रभारी केशव मित्तल, अभिमन्यु जिंदल सक्रिय रूप से जिम्मेदारी निभा रहे है। 

आठ दिवसिय आयोजन में समाज की महिलाएं भी सक्रिया निभा रही है। जिसमें अध्यक्ष ज्योति जिन्दल, उपाध्यक्ष ममता गोयल, कोषाध्यक्ष स्मिता जिन्दल, सचिव शोभा अग्रवाल, सह सचिव निधि गोयल, सह सचिव नंदिनी जिन्दल, सह सचिव सरिता गोयल विशेष रूप से कार्य कर रही है।

आयोजन समिति के सदस्य प्रतीक जिंदल ने जानकारी देते हुए बताया कि आगमी 3 अक्टूबर को महाराज अग्रसेन की जयंती कुनकुरी अग्रवाल समाज द्वारा धूमधाम से मनाई जायेगी। दिनांक 26 सितम्बर से आयोजन का सिलसिला प्रारंभ हो गया है। आगामी 3 अक्टूबर अग्रसेन जयंती के दिन तक लगातार प्रतिदिन अनेक सांस्कृतिक, धार्मिक एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा। आयोजन युवा, बच्चे, महिलाओं आदि वर्ग में किये जर रहे है।

महाराजा अग्रसेन जी का अग्रपाठ के बाद विविध कार्यक्रम प्रारंभ करने के उपरांत प्रमुख आयोजनों में से अग्रवाल प्रीमियर लीग (क्रिकेट प्रतियोगिता), बैडमिंटन प्रतियोगिता, अंताक्षरी प्रतियोगिता, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, कपल प्रतियोगिता, कौन बनेगा करोड़पति, एक और एक ग्यारह, लूडो प्रतियोगिता, हिट जीम हसें, म्यूजिकल चेयर, भाषण प्रतियोगिता, पंजा लड़ाओ, स्लो साइकिल, रंग भरो एवं चित्रकला, नोट गिनो प्रतियोगिता, टेस्ट करो प्रतियोगिता, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, व्यंजन बनाओ आदि शामिल है।

महाराजा अग्रसेन एक महान व्यापारी और दार्शनिक थे। उन्हें व्यापार के देवता के रूप में भी जाना जाता है। उन्होंने धर्म, न्याय और सत्य के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। उनकी शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक हैं।

अग्रसेन जयंती का आयोजन समाज को एकजुट करने और महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को फैलाने का एक प्रयास है। इस महोत्सव के माध्यम से लोग एक-दूसरे के करीब आते हैं और सामाजिक समरसता को बढ़ावा मिलता है।

यह आठ दिवसीय महोत्सव धूमधाम से संपन्न होगा। अंतिम दिन एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। 3 नवम्बर को समापन पर नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली जायेगी।

कुनकुरी नगर में अग्रसेन जयंती का आयोजन नगर के लिए गौरव का क्षण है। इस महोत्सव ने नगर को एक नई पहचान दी है। कुनकुरी नगर में मनाई जा रही अग्रसेन जयंती एक ऐसा आयोजन है जो समाज को एकजुट करता है और महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को फैलाता है। यह महोत्सव नगर के लिए गौरव का क्षण है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!