राष्ट्रीय पोषण माह अभियान‌ : प्रदेश में जशपुर टॉप पर, आंगनबाड़ी केंद्रों में रिकॉर्ड गतिविधियां

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 28 सितम्बर / मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पोषण अभियान के तहत प्रदेश के आंगनबाड़ी केंद्र में विभिन्न गतिविधियां संचालित करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के मार्गदर्शन में अभियान ने जशपुर जिला पूरे प्रदेश में शानदार सफलता अर्जित की है। और पहले पायदान पर पहुंच गया है।

आंगनबाड़ी एवं पोषण 2.0 अंतर्गत पोषण अभियान के तहत जनसमुदाय तक स्वास्थ्य पोषण एवं स्वच्छता संबंधित व्यापक प्रचार एवं प्रभावी व्यवहार परिवर्तन हेतु जनआंदोलन के रूप में ‘राष्ट्रीय पोषण माह’ का आयोजन किया जा रहा है। जिसके लिए भारत सरकार की महिला एवं बाल विकास विभाग के मार्गदर्शन में 01 से 30 सितम्बर 2024 तक पोषण माह का आयोजन किया जा रहा है।

पोषण माह के प्रभावी सुचारू एवं परिणाममूलक आयोजन एवं गतिविधियों के लिए इसमें जनप्रतिनिधियों, पंचायतीराज संस्थाओं के प्रतिनिधियों, स्थानीय निकाय के प्रतिनिधि, सहयोगी विभागों, स्वयं सेवी संस्थाओं, सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्रों, महिला स्व-सहायता समूहों, महिला मण्डली, नेहरू युवा केन्द्रों, नेशनल कैडिट कोर, राष्ट्रीय सेवा योजना आदि की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु सभी विभागों द्वारा इसे समन्वयपूर्वक संचालित किया जा रहा है।

जिसके तहत छत्तीसगढ़ प्रदेश में सर्वाधिक गतिविधियों का संचालन जशपुर जिले में किया जा रहा है।अब तक 5 लाख 68 हज़ार से अधिक गतिविधियों का आयोजन किया जा चुका है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!